भक्तिकालीन संत काव्य धारा| भक्तिकालीन संत काव्य धारा वैशिष्ट्य और अवदान | Bhakti Kalin Sant Kavya Dhara

Admin
0

  भक्तिकालीन संत काव्य धारा वैशिष्ट्य और अवदान

भक्तिकालीन संत काव्य धारा| भक्तिकालीन संत काव्य धारा वैशिष्ट्य और अवदान | Bhakti Kalin Sant Kavya Dhara
 

 भक्तिकालीन संत काव्य धारा वैशिष्ट्य और अवदान

 

सन्त काव्य में कृत्रिम सौन्दर्य नहीं हैबल्कि उसमें वनराजि का स्वाभाविक सौन्दर्य है। इस काव्य में आध्यात्मिक विषयों की अभिव्यक्ति हुई है। पर वह जन-जीवन में डूबी हुई अनुभूतियों से सम्पन्न है । सन्त काव्य में अनेक धार्मिक सम्प्रदायों के प्रभाव को आत्मसात् किया हैकिन्तु इसमें धर्म अथवा साध् ना की कोई शास्त्रीय व्याख्या नहीं हैइस काव्य में जन-जीवन के सत्य की अभिव्यक्ति अलंकार विहीन सीधी-साधी भाषा में हुई है। सन्त साहित्य साधनालोक पक्ष तथा काव्य वैभव सभी दृष्टियों से महत्त्वपूर्ण है। सन्त कवियों की विचार सरणि निजी अनुभूतियों पर आधत है। सन्त साहित्य में एक अद्भुत विचारगत साम्य है।

 

1. अवतारवाद का खण्डनः 

सभी संतों ने राम कृष्ण अथवा अन्य किसी भी रूप में ईश्वर के अवतार लेने को मिथ्या और भ्रामक बताया है। बहुदेववाद का भी खंडन किया है। सभी संतों ने ब्रह्मविष्णु तथा महेश की इसीलिए निन्दा की है कि वे भी माया ग्रस्त हैं। इस प्रकार की विचारधारा इस्लाम धर्म के एकेश्वरवाद के भी निकट है तथा शंकर के अद्वैत के अनुरूप भी है हिन्दू-मुस्लिम दोनों जातियों में विद्वेषाग्नि को शान्त करके उनमें एकता की स्थापना के लिए इन्होंने एकेश्वरवाद का संदेश सुनाया-

 

"यह सिर नये न राम कूं नाहीं गिरियो टूट 

आन देव नहिं परसियेयह तन जायो छूट।।"

 

2 जाति-पाँति के भेद-भाव का विरोध 

संत कवि जाति पाँति के नियमों के कट्टर विरोध थे। इनकी दृष्टि में सब मनुष्य बराबर थे तथा भगवद्-भक्ति का समान अधिकार था ।

 

"जाति पाँति पूछे नहिं कोईहरि को भजे सो हरि का होई

 

संत सामाजिक क्रान्तिकारी थे। उन्होंने सामाजिक अन्याय का विरोध किया था। छुआछूतहिन्दू-मुसलमान में विद्वेष और भेदभाव की उन्होंने खुलकर निन्दा की थी और मानव मात्र को समान मानने की आवाज बुलंद की थी ।

 

3 रहस्यवादी प्रवृत्ति: 

संत कवियों की रहस्य भावना सूफी कवियों के रहस्यवाद से भिन्न हैक्योंकि संतों ने आत्मा के संबंधों की समानता पति-पत्नी के संबंधों से करते हुए स्पष्ट रूप में यही माना है कि आत्मा परमात्मा से मिलने के लिए आतुर हो उठती है। संतों की रहस्यात्मक पद्धति भारतीय परम्परा के अनुकूल है। इस रहस्यवाद का मूल आधार अद्वैतवादी चिन्तन है। कबीर के कथनानुसार

 

"जल में कुम्भकुम्भ में जल हैबाहिर भीतर पानी । 

फूटा कुम्भ जल जलहिं समानायह तत् कहो गयानी ।। "

 

संतों के रहस्यवाद पर योग का भी स्पष्ट प्रभाव है जहाँ इंगलापिंगला और सहसदल कमल आदि प्रतीकों का प्रयोग है। इनमें रहस्यवाद वहाँ भी मिलता हैजहाँ वे उलटबांसियों के रूप में गुह्य साधना का वर्णन करते हैं।

 

4. संत काव्य में युग चेतनाः 

संत काव्य की महत्ता प्रतिपादित करते हुए डा० त्रिलोकी नारायण दीक्षित ने कहा है "संतों का व्यक्तित्व सच्चे अर्थों में संवेदनशील था। उनका मानस स्वच्छ और उदार था। इसीलिए उनका साहित्य जन भावनाओं की सहजप्रवृत्तियोंपरिस्थितियोंविकृतियों तथा विडम्बनाओं का एक विशाल शब्द-चित्र है। दूसरे शब्दों मेंउन्होंने तत्कालीन समाज का यथार्थ चित्र अंकित किया है। संतकाव्यआत्मविश्वासआशावाद और आस्था की भावना संस्थापित करने में सहायक साहित्य है । यह जीवन-शक्ति का अजस्र स्रोत है। इस काव्य का प्रमुख प्रयोजन है- त्रस्तसंतप्तउपेक्षितउत्पीड़ित मानव को परिज्ञान प्रदान करना। इसमें जीवन का स्वरूपविश्लेषण और व्याख्या उपलब्ध होती है। संक्षेप मेंनिर्गुण काव्य आचरण की पवित्रता का संदेश लेकर जनता के सम्मुख आया।

 

5. निर्गुण की उपासनाः

संत काव्य की मूल भावना निर्गुण की उपासना है। उनका निर्गुण बौद्ध साधकों के शून्य से पथक है। वह संसार के प्रत्येक कण में व्याप्त हैवही प्रत्येक साँस में है। उसका वर्णन नहीं किया जा सकताकबीर का कहना है-

 

"पारब्रह्म के तेज का कैसा है उनमान ।

कहिबे कूँ सोभा नहीं देख्या ही परवान।।"

 

यद्यपि संतों ने अपने इस निर्गुण निराकार ब्रह्म को पौराणिक नाम ही प्रदान किया हैजैसे रामकृष्णकेशवगोपाल आदि परन्तु इन पौराणिक महापुरूषों से अन्य बातों में वह इनसे नितान्त भिन्न है। कबीर ने इसी भेद को स्पष्ट करते हुए कहा है


"राम नाम तिहुँ लोक बखाना । 

राम नाम का मरम है आना।। "

 

6. गुरु की महत्ताः 

सभी संतों ने ब्रह्म-साधना के लिए सद्गुरू का पथ-प्रदर्शन अनिवार्य माना है। सद्गुरू ही उन्हें परम तत्व के रहस्य से परिचित कराउनके हृदय में उसके प्रति अनन्य प्रेम की भावना उत्पन्न करता है। नामदेव ने गुरू महिमा को व्यक्त करते हुए कहा है

 

"सुफल जनम मोको गुरु कीना । दुख बिसार सुख अंतर दीना । 

ज्ञान जान मोको गुरू दीना । राम नाम बिन जीवन हीना ।। 


7" रूढ़िवाद और मिथ्याडंबर का विरोध: 

भक्ति कालीन सभी संतों ने रूढ़ियोंमिथ्याडंबरों तथा अन्धविश्वासों की कटु आलोचना की है। इसका कारण इन लोगों का सिद्धों और नाथपंथियों से प्रभावित होना है। कबीर ने तिलकछायामालारोजानमाज योग की " क्रिया आदि को व्यर्थ ठहराया और इनके मानने वालों को फटकारा। उनकी भर्त्सना में चिढ या खीझ नहींपरोक्ष रूप से उपदेश का भाव उभर रहा है- 

"दुनिया कैसी बावरीपाथर पूजन जाय। 

घर की चकिया कोई न पूजैजेहि का पीसा खाय ।।"

 

8. लोक कल्याण की उत्कट भावनाः 

संतों की साधना में वैयक्तिकता की अपेक्षा सामाजिकता अधिक है। नाथ सम्प्रदाय की साधना व्यक्तिगत और पद्धति शास्त्रीय थीजबकि संतो की साधना सामाजिक और पद्धति स्वतंत्र है। इन्होंने जन- समान्य में आत्म गौरव की दीप्ति भर दी थीजिसके कारण उन्होंने प्रत्येक प्रकार के अन्याय-अत्याचार का प्रतिरोध करने की शक्ति प्राप्त कर ली थी।

 

9. भाषाः 

अधिकांश संतों ने अपने काव्य की भाषा में प्रदेश विशेष की बोली के साथ ब्रजअवधीराजस्थानीपंजाबीहरियाणवी आदि शब्दावली को प्रयुक्त किया हैजिसे अहि कांश विद्वानों ने 'सधुक्कड़ी भाषा कहा है। तत्कालीन परिवेश के अनुरूप संत-वाणी की रचना मुख्यतः जनता के अशिक्षितउपेक्षित और पिछड़े हुए वर्गों के लिये हुई थी। संतों की भाषा अति सरलकृत्रिमताविहीन और सहज है।

 

10. अलंकारः

संत कवि अलंकारवादी भी नहीं थेकिन्तु उनकी कविता में अनेकानेक शब्दगत और अर्थगत अलंकार सहज रूप से आ गये हैं। उपमारूपकदष्टान्ततद्गुणस्वभावोक्तिसहोक्तिअत्युक्तिविशेषोक्तिअन्योक्तिउल्लेखउत्प्रेक्षाव्यतिरेकअसंगतिश्लेषयमकअनुप्रासकाव्यलिंग आदि अलंकार उनके काव्य को चमत्कार प्रदान करते हैं। संतों के रूपक जीवन की सामान्य प्रवत्तियों एवं घटनाओं पर आधारित हैं। कबीर आदि के रूपक और प्रतीक बड़े सशक्त हैं और जीवन के व्यापक क्षेत्र से लिये गये हैं। संतों का साहित्य लोक - भावना का यथार्थ बिम्ब प्रस्तुत करता है। जीवन में आस्था और विश्वास का संदेश देता है। मध्ययुगीन सामाजिक और सांस्कृतिक समस्याओं के भावात्मक निरूपण में यह काव्य अप्रितम है। संतों ने अपने समय के मानव समाज को दोषमुक्त कर परिष्कृत बनाने की चेष्टा की है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top