हिन्दी व्याकरण प्रश्न उत्तर भाग 05 | Hindi Grammar Question Answer- Part 05

Admin
0

 हिन्दी व्याकरण प्रश्न उत्तर भाग 05 

हिन्दी व्याकरण प्रश्न उत्तर भाग 05 | Hindi Grammar Question Answer- Part 05


हिन्दी व्याकरण प्रश्न उत्तर भाग 05 


प्रश्न 1. ध्वनि को समझाईए? 

उत्तर-मनुष्य अपनी इच्छा से अपने मुँह से उच्चरित करता है उसे ध्वनि कहते हैं। इसे सामान्य भाषा में वाणी या आवाज कहते हैं। सार्थक वाणी को भाषा या शैली कहा जाता है।

 

प्रश्न 2. लिपि को विस्तारपूर्वक समझाइए?

उत्तर- लिपि को हम इस प्रकार परिभाषित कर सकते हैं, जैसे- मनुष्य की भाषा की उत्पत्ति मौडखिक रूप से हुई । शब्द चिन्ह और ध्वनिचिन्ह को बनाने के बाद हमने लिपियों का निर्माण किया। हिन्दी भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। 

वर्तमान लिपियाँ चिन्हों के अन्तिम रूप हैं, वर्तमान काल में हिन्दी लिपि में कुछ परिवर्तन करने का प्रयत्न किया जा रहा है।

 

प्रश्न 3. हिन्दी वर्तनी के महत्वपूर्ण नियमों को समझाइए? 

उत्तर- लिखने की जो रीति होती है, उसे हम 'वर्तनी या 'अक्षरी' कहने यह 'हिज्जे (Spelling) भी कहलाती है। किसी भी भाषा की समस्त ध्वनियों को सही ढंग से उच्चरित करने के लिए ही वर्तनी की एकरूपता स्थिर की जाती है। 

भारत सरकार के शिक्षा मन्त्रालय की 'वर्तनी- समिति ने 1962 में जो उपयोगी और सर्वमान्य निर्णय किये, वे निम्नलिखित हैं 

(1) हिन्दी के विभक्ति- चिन्ह, सर्वनामों को छोड़, शेष सभी प्रसंगों में, शब्दों से अलग लिखे जाते हैं।

 उदा:- राम ने कहा, स्त्री को।

 

4- हिंदी में संयुक्त व्यंजन कुल कितने और कौन कौनसे है? 

उत्तर- हिन्दी में तीन संयुक्त व्यंजन है- क्ष, त्र, तथा ज्ञ

 

5 - अधिसूचना' की दो विशेषताएँ बताइए ? 

उत्तर- अधिसूचना की दो विशेषताएँ इस प्रकार हैं 

(i) अधिसूचना राजपत्रित अधिकारियों की नियुक्ति, पदोन्नति, स्थानांतरण संबंधी व अन्य कोई भी शासकीय सूचना जब शासन द्वारा दी जाती है वह अधिसूचना (नोटीफिकेशन) कहलाती है। 

(ii) अधिसूचना में नियुक्ति के पद का उल्लेख, वेतनमान का उल्लेख भी अति आवश्यक है।

 

5 'घोड़े पर सवार सौदागर की थैली में भरे सिक्कों की... .. राहगीरों को ललचा रही थी।' इस वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपयुक्त शब्द है 

ठनक, झनक, खनक, छनक। 

उत्तर- "घोड़े पर सवार सौदागार की थैली में भरे सिक्कों की खनक राहगीरों को ललचा रही थी।

 

6- मानक भाषा और सम्पर्क भाषा में अन्तर बताइए ? 

उत्तर- मानक भाषा तात्पर्य किसी भाषा के उस रूप से है जो उच्चारण रूप रचना, शब्द रचना, अर्थ, मुहावरों लोकोक्तियों आदि की दृष्टि से अधिकांश सुशिक्षित वर्ग द्वारा शुद्ध माना जाता है जबकि संपर्क भाषा का स्वरूप उसके वक्ता की मातृभाषा से प्रभावित होता है जो विचार विनिमय हेतु विभिन्न भाषा भाषियों के बीच कड़ी का कार्य करती है ।

 

7- करण और अपादान कारकों में अन्तर बताइए? 

उत्तर- करण कारक 'से' क्रिया के साधन या माध्यम का बोध होता है जबकि अपादान कारक 'से अलगाव या तुलना का बोध होता है।

 

8- समास के कितने और कौन-कौनसे प्रमुख भेद  हैं? 

उत्तर- समास के छ: भेद हैं 

(i) अव्ययीभाव समास (ii) कर्मधारय समास (iii) तत्पुरुष समास (iv) द्विगु समास (v) द्वंद समास (vi) बहुब्रीहि समास

 

9  सकर्मक क्रिया और अकर्मक क्रिया में क्या अन्तर है?  

उत्तर- जहाँ क्रिया को कर्म की आवश्यकता होती है वहाँ 'सकर्मक' क्रिया होती है और जहाँ क्रिया को कर्म की आवश्यकता नहीं होती वहाँ 'अकर्मक क्रिया' होती है।

 

10 'देशज' शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए। 

उत्तर- 'देशज शब्द वे शब्द हैं जो न तो तत्सम हैं और न तद्भव तथा न ही किसी बाहरी या विदेशी भाषा से आये हैं बल्कि ये शब्द देश की पुरानी बोलियों से आये हैं या आवश्यकतानुसार बना लिये गये है। उदाहरण- घण्टा।

 

11- किस शब्द में स्वर संधि है स्वागत, वागीश, उल्लेख, सन्मार्ग। 

उत्तर- उपर्युक्त शब्दों में से 'स्वागत' शब्द में स्वर संधि

 

12- 'हंसपद' क्या है? इसका प्रयोग कहाँ किया  जाता है? 

उत्तर- लिखते समय जब कुछ छूट जाता है तो हंसपद (^) चिन्ह लगाकर वह छूटा हुआ अंश लिख दिया जाता है।

 

13-  किस शब्द की वर्तनी अशुद्ध है- लंगड़, कोंकण, बुझक्कड़, भुख्खड़ा 

उत्तर- उपर्युक्त शब्दों में से लंगड़ शब्द की वर्तनी अशुद्ध है

 

14- 'प्रत्यय' की परिभाषा और उदाहरण दीजिए ? 

उत्तर- 'प्रत्यय' वे शब्दांश ध्वनि समूह या भाषिक इकाई होते हैं जो किसी शब्द के अंत में लगकर उसे नया अर्थ प्रदान करते हैं 

उदाहरण- सुंदर + ता = सुंदरता

 

15- सर्वनाम के प्रमुख भेदों का नामोल्लेख कीजिए।

 उत्तर- सर्वनाम के प्रमुखतः छह भेद हैं 

(i) पुरुष वाचक (ii) निजवाचक ( iii) निश्चयवाचक (iv) अनिश्चयवाचक (v) संबंधवाचक ( vi) प्रश्नवाचक


16- मुहावरे और लोकोक्ति में अन्तर बताइए?

 

उत्तर- ऐसे वाक्यांश जो अपने पृथक-पृथक शब्दों से परे हटकर लिसी विशेष अर्थ का बोध कराते हैं। 'मुहावरे ' कहलाते हैं जबकि लोकोक्ति लोक जीवन के अनुभव पर आधारित कहावत होती है।

 

17- टिप्पण' की परिभाषा दीजिए।

उत्तर- 'टिप्पण' वे अभ्युक्तियाँ है जो किसी विचाराधीन विषय के निस्तारण हेतु उसके संबंध में लिखी जाती है इनमें . विचाराधीन विषय के संबंध में समस्त जानकारियों की स्पष्टता, संक्षिप्तता व तार्किकता के साथ प्रस्तुत किया जाता है। 


18- कौनसा शब्द 'कष्ट' का समानार्थी नहीं है  पीड़ा, व्यथा, क्लांति, क्लेश। 

 उत्तर- उपर्युक्त शब्दों में से 'क्लांति' शब्द 'कष्ट' का समानार्थी नहीं है।

 

19-  पृष्ठांकन का प्रयोग किन परिस्थितियों में किया जाता है? 

उत्तर- जब कोई शासकीय कार्यालय किसी अन्य शासकीय कार्यालय से प्राप्त पत्र के सूचनार्थ या आवश्यक कार्यवाही हेतु उसके मूल स्वरूप में ही एक या अधिक व्यक्तियों को भेजना चाहता है तो पृष्ठांकन का उपयोग किया जाता है।

 

20- संत हृदय नवनीत समाना' का अर्थ लिखिये। 

उत्तर- संत का हृदय मक्खन (घी) के समान कोमल होता है। 

 

21 'अघोष' ध्वनि किसे कहते हैं? उदाहरण है। दीजिए। 

उत्तर- जिन अक्षरों के उच्चारण में स्वर तंत्रियों में कंपन नहीं होता है वे अघोष ध्वनियाँ कहलाती हैं उदाहरण  क्, ख्, च्, छ्, ट्, ठ्, त्, थ्, प्, फ्. श्. ष्, स्।

 

22- समुद्री साँप में घातक किंतु कीमती जहर होता है' इस वाक्य में कितने शब्द संज्ञा हैं और कितने शब्द विशेषण है? 

उत्तर- समुद्री साँप में घातक किन्तु कीमती जहर होता है। इस वाक्य में दो संज्ञा शब्द है और दो विशेषण शब्द हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top