हिन्दी व्याकरण प्रश्न उत्तर भाग 01 | Hindi Grammar Question Answer- Part 01

Admin
0

हिन्दी व्याकरण प्रश्न उत्तर भाग 01 

हिन्दी व्याकरण प्रश्न उत्तर भाग 01 | Hindi Grammar Question Answer- Part 01

हिन्दी व्याकरण प्रश्न उत्तर भाग 01 

प्रश्न 1. अंतस्थ व्यंजन कितने हैं। 

उत्तर- हिन्दी में अंतस्थ व्यंजन कुल चार है- यव्।

 

प्रश्न 2. संयुक्त व्यंजन किसे कहते हैं

उत्तर- दो या दो से अधिक व्यंजनों के संयोग से बनी संयुक्त ध्वनि को संयुक्त व्यंजन कहते हैं। हिन्दी में संयुक्त व्यंजन चार हैं- क्षत्रज्ञ एवं श्र।

 

प्रश्न 3. हिन्दी में व्यंजन वर्णों की संख्या कितनी है

उत्तर- हिन्दी में व्यजन वर्णों की संख्या 33 है।

 

प्रश्न 4. व्यंजन वर्ण  कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर- व्यंजन वर्ण तीन प्रकार के होते हैं (1) स्पर्श (2) अन्तःस्थ (3) ऊष्मा 

 

प्रश्न 5. अनुतान किसे कहते हैं ?

उत्तर- सुरों के आरोह-अवरोह क्रम को अनुतान या सुरलहर कहते हैं।

 

प्रश्न 6. 'पद-परिचयकिसे कहते हैं

उत्तर- वाक्य के प्रत्येक पद का अलग-अलग स्वरूप और दूसरे पद से सम्बन्ध बताना 'पद-परिचयकहलाता है। 

 

प्रश्न 7.'नेताशब्द का सही स्त्रीलिंग रूप लिखिए। 

उत्तर- नेता शब्द का सही स्त्रीलिंग रूप "नेत्रीहै। 

 

प्रश्न 8. पेड़ से पत्ते गिरे।यह किस कारक का उदाहरण है

उत्तर- 'पेड़ से पत्ते गिरे।" यह अपादान कारक का उदाहरण है जिसमें 'सेविभक्ति चिन्ह का प्रयोग किया गया है।

 

प्रश्न 9. प्रविशेषण किसे कहते हैं? 

उत्तर- विशेषण की विशेषता बताने वाले शब्द को प्रविशेषण कहते हैं। जैसे राम बहुत साहसी विद्यार्थी है। इस वाक्य में 'बहुतशब्द विशेषण 'साहसीकी विशेषता बता रहा है। अत: 'बहुतप्रविशेषण है।

 

 प्रश्न 10. धातु किसे कहते हैं? 

उत्तर- क्रिया के उस अंश को 'धातुकहते हैंजो किसी क्रिया के प्राय: सभी रूपों में पाया जाता है। जैसे 'पढ़ना क्रिया की धातु 'पढ़है।

 

प्रश्न 11. धातु के कितने भेद हैं

उत्तर- व्युत्पत्ति की दृष्टि से धातु के दो भेद है- (1) मूल धातु एवं (2) यौगिक धातु।

 

 प्रश्न 12नामधातु किसे कहते है?

 उत्तर- जो धातु संज्ञा या विशेषण से बनती हैउसे 'नामधातुकहते हैं जैसे हाथ से हथियानागरम से गरमाना आदि।

 

प्रश्न 13. रचना की दृष्टि से क्रिया के कितने भेद होते हैं

उत्तर- रचना की दृष्टि से क्रिया के सामान्यतः दो भेद हैं (1) सकर्मक क्रिया और (2) अकर्मक क्रिया । 

 

प्रश्न 14. वाच्य किसे कहते हैं। 

उत्तर- क्रिया के जिस परिवर्तन से इस बात का बोध होता है कि वाक्य के अन्तर्गत कहाँकर्म अथवा भार में से किसकी प्रधानता हैउसे वाच्य कहते हैं। 

 

प्रश्न 15. वाच्य के कितने भेद हैं?

उत्तर- वाच्य के तीन भेद हैं- (1) कर्तृवाच्य (2) कर्मवाच्य एवं भाववाच्य

 

प्रश्न 16. काल किसे कहते है

उत्तर- क्रिया के जिस रूपान्तर से उसके कार्य व्यापार का समय और उसकी पूर्ण अथवा अपूर्ण अवस्था का बोध होता है। उसे काल कहते हैं।

 

प्रश्न 17. काल के कितने भेद हैं? 

उत्तर- काल के तीन भेद हैं- (1) वर्तमान काल (2) भूतकाल एवं (3) भविष्य काल

 

 प्रश्न 18. 'राधा गीत गा रही थीयह वाक्य किस काल का है

उत्तर- 'राधा गीत गा रही थीवाक्य अपूर्ण भूतकाल का हैक्योंकि इसमें क्रिया के पूर्ण होने का पता नहीं चल रहा है।

 

प्रश्न 19. अव्यय किसे कहते हैं? 

उत्तर- 'अव्ययऐसे शब्द को कहते हैंजिसके रूप में लिंगवचनपुरुषकारक इत्यादि के कारण कोई विकार उत्पन्न नहीं होता है।

 

प्रश्न 20. तम्बाकूचाबीबाल्टी हिन्दी शब्द किस भाषा के हैं

उत्तर- तम्बाकूचाबीबाल्टी शब्द पुर्तगाली भाषा के हैंजो हिन्दी में ग्रहण कर लिए गए हैं।

 

प्रश्न 21. 'प्रत्युपकारशब्द में कौन-सा उपसर्ग है

उत्तर- 'प्रत्युपकार शब्द में 'प्रतिउपसर्ग का प्रयोग हुआ है।

 

प्रश्न 22, 'अड़ियलशब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

उत्तर- 'अड़ियलशब्द में 'इयलप्रत्यय है।

 

प्रश्न 23. तद्धति किसे कहते हैं

उत्तर- संज्ञासर्वनाम और विशेषण के अन्त में लगने वाले प्रत्यय को 'तद्धतिकहते हैं। जैसे- मानव + ता = मानवता

 

प्रश्न 24. 'प्रेमोपासकशब्द में कौनसा समास है

उत्तर- 'प्रेमोपासकशब्द में सम्बन्ध तत्पुरुष समास है।

 

प्रश्न 25. 'निर्जनशब्द में कौन-सा समास है

उत्तर- 'निर्जनशब्द में बहुब्रीहि समास है। 

 

प्रश्न 26, 'शिक्षक प्रश्न पूछते हैंवाक्य का शुद्ध रूप क्या होगा

उत्तर- 'शिक्षक प्रश्न पूछते हैं। का शुद्ध रूप होगा शिक्षक प्रश्न करते हैं। प्रश्न के साथ 'करनाक्रिया का प्रयोग होता है।

 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top