परीक्षण: रूचि परीक्षण मापन के प्रकार |Interest Test Research GK in Hindi

Admin
0

 परीक्षण:  रूचि परीक्षण ( Interest Test )

परीक्षण:  रूचि परीक्षण मापन के प्रकार |Interest Test  Research GK in Hindi
 

रूचि परीक्षण - क्या होता है ? 

किसी वस्तुव्यक्तिप्रक्रियातथ्यकार्य आदि को पसन्द करने या उसके प्रति आकर्षित होनेउस पर ध्यान केन्द्रित करने या उससे संतुष्टि पाने की प्रवृत्ति को ही रूचि कहते हैं। रूचि का व्यक्ति की योग्यताओं से कोई सीधा सम्बन्ध नहीं होता है परन्तु जिन कार्यों में व्यक्ति की रूचि होती है वह उसमें अधिक सफलता प्राप्त करता है। रूचियां जन्मजात भी हो सकती हैं तथा अर्जित भी हो सकती है। गिलफोर्ड के अनुसार - "रूचि किसी क्रियावस्तु या व्यक्ति पर ध्यान देनेउसके द्वारा आकर्षित होनेउसे पसन्द करने तथा उससे संतुष्टि पाने की प्रवृत्ति है । "

 

रूचियों के प्रकार - 

सुपर के अनुसार रूचियां चार प्रकार की होती हैं। 

1. अभिव्यक्त रूचियाँ जिन्हें व्यक्ति की स्वयं उल्लिखित क्रियाओंकार्यों या पसन्दों के आधार पर जाना जाता है। 

2. प्रदर्शित रूचियाँ जिन्हें व्यक्ति या बालक की विभिन्न क्रियाओं से -पहचाना जा सकता है। 

3. आंकलित रूचियाँ जिन्हें विभिन्न सम्प्राप्ति परीक्षणों पर व्यक्ति के द्वारा अर्जित प्राप्तांको के आधार पर आंकलित किया जाता है । 

4. सूचित रूचियाँ जिन्हें प्रमापीकृत रूचि सूचियों की सहायता से मापा जाता है।

 

रूचि मापन के प्रकार 

रूचि मापन की मुख्य रूप से दो विधियां हैं -

 

1. आत्मनिष्ठ विधियां 

2. वस्तुनिष्ठ विधियां

 

1. आत्मनिष्ठ विधियां :- 

इन विधियों में अवलोकन तथा साक्षात्कार आता है। इन विधियों में व्यक्ति की रूचि को जानने हेतु विभिन्न प्रकार के प्रश्नों को पूछा जाता है। कुछ अनुसन्धानकर्ताओं का यह मानना है कि इस प्रकार से ज्ञात की गयी रूचियाँ काल्पनिक तथा अविश्वसनीय होती है अवलोकन के द्वारा व्यक्ति की प्रदर्शित रूचियों का मापन किया जाता है । इन विधियों में व्यक्ति उन्हीं में अपनी रूचि प्रदर्शित करता है जिसे सामाजिक मान्यता प्राप्त होती है।

 

2. वस्तुनिष्ठ विधियां :-

इन विधियों में मुख्य रूप से रूचि सूचियां आती है। रूचि सूचियां वास्तव में रूचियों के मापन के लिए औपचारिक ढ़ंग से विकसित किए गये मापन उपकरण हैं। रूचि सूचियों को तैयार करने में प्रायः दो भिन्न-भिन्न प्रकार की तकनीकों का प्रयोग किया जाता है।

 

i. निरपेक्ष पसन्द-नापसन्द :- 

इस प्रकार की रूचि सूचियों में व्यवसायोंक्रियाओंवस्तुओंमनोरंजन साधनोंअध्ययन विषयों आदि का वर्णन प्रस्तुत किया जाता है तथा व्यक्तियों से यह पूछा जाता है कौन से व्यवसायवस्तुअध्ययन विषय उन्हें पसन्द हैंकौन-कौन से नापसन्द हैं तथा किन-किन के प्रति उदासीन है।

 

ii. तुलनात्मक पसन्द-नापसन्द :- 

इसमें दो-दोतीन-तीन या चार-चार के समूहों में व्यवसायोंअध्ययन विषयों क्रियाओंवस्तुओं को प्रस्तुत किया जाता है। 

रूचि प्रशिक्षण के क्षेत्र में सर्वप्रथम मानकीकृत परीक्षण का निर्माण सन् 1914 में कर्नीगी इंस्टीटयूट आफ टेक्नोलॉजी द्वारा किया गया जी.एफ. कूडर द्वारा निर्मित कूडर प्राथमिकता रिकार्डस व्यावसायिक व व्यक्तिगत प्रपत्र (Kudar's Preferene Records - Vocational and Personal Forms) तथा स्ट्रांग व्यावसायिक रूचि प्रपत्र का प्रयोग मुख्य रूप से रूचि मापन के लिए प्रयोग किया जाता है।

 

भारत में रूचि परीक्षणों का विकास :- 

सर्वप्रथम यह कार्य 1956 में इलाहाबाद साइकोलाजिकल ब्यूरों ने हाईस्कूल विद्यार्थियों के लिए कूडर रूचि प्रपत्र के आधार पर एक व्यावसायिक रूचि प्रपत्र का निर्माण किया। यह सामूहिक रूचि परीक्षण हिन्दी भाषा में हैं। 1958 में स्ट्रांग के व्यावसायिक रूचि प्रपत्र का भारतीय परिस्थियों में अनुकूलन करने का सर्वप्रथम प्रयास वंशगोपाल सिगरन ने किया। एस०चटर्जी का अशाब्दिक प्राथमिकता रिकार्ड (Chatterji No.-1 Verbal Preferential Record) तथा एस0पी0 कुलश्रेष्ठ के शैक्षिक रूचि प्रपत्र (Edcational Interest Form) व व्यावसायिक रूचि प्रपत्र (Vocational Interest Forms) आदि का प्रयोग रूचि मापन के लिए किया जाता है।

 

 परीक्षण सारांश 

व्यक्ति के विभिन्न गुणों के मापन के लिये विभिन्न प्रकार के परीक्षण प्रयोग किये जाते हैं। इन परीक्षणों के निर्माण की एक विशेष प्रक्रिया है। शैक्षिक क्षेत्र में व्यक्तियों या छात्रो की बुद्धिअभिक्षमता तथा रूचियों के जानने की विशेष आवश्यक पड़ती है। जिससे तदनुसार उनकी आवश्यकता के अनुरूप उन्हें निर्देशन एवं परामर्श दिया जा सके तथा उनकी उचित शिक्षा की व्यवस्था की जा सके। इस इकाई के अन्तर्गत बुद्धि परीक्षणरूचि परीक्षण तथा अभिक्षमता परीक्षणों का वर्णन किया गया है। देश तथा विदेश में निर्मित विभन्न बुद्धि परीक्षणरूचि में परीक्षण तथा अभिक्षमता परीक्षणों को भी इस इकाई में बताया या है। क्षमता परीक्षण आदि का निर्माण किया गया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top