सुभाष चन्द्र बोस जयंती प्रश्न उत्तर । Shubhash Chandra Boss Jyanti Question Answer in Hindi

Admin
0

 सुभाष चन्द्र बोस प्रश्न उत्तर 
(Shubhash Chandra Boss Question Answer in Hindi)

सुभाष चन्द्र बोस प्रश्न उत्तर  (Shubhash Chandra Boss Question Answer in Hindi)


सुभाष चन्द्र बोस प्रश्न उत्तर ( Shubhash Chandra Boss GK in Hindi)


नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है ?

  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवसके रूप में मनाया जाता है ।

पराक्रम दिवस कब मनाया जाता है ?

  • प्रतिवर्ष 23 जनवरी को मनाई जाती है।


सुभाष चंद्र बोस का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?

सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को उड़ीसा के कटक शहर में हुआ था।


सुभाष चंद्र बोस के माता पिता का क्या नाम था ?

  • सुभाष चंद्र बोस की माता का नाम प्रभावती दत्त बोस (Prabhavati Dutt Bose) और पिता का नाम जानकीनाथ बोस (Janakinath Bose) था।


सुभाष चंद्र बोस के स्कूल और कॉलेज के क्या नाम थे ?

  • अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने रेवेनशॉ कॉलेजिएट स्कूल (Ravenshaw Collegiate School) में दाखिला लिया। उसके बाद उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज (Presidency College) कोलकाता में प्रवेश लिया परंतु उनकी उग्र राष्ट्रवादी गतिविधियों के कारण उन्हें वहाँ से निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिये कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (University of Cambridge) चले गए।

सुभाष चंद्र बोस लंदन कब गए थे ?

  • वर्ष 1919 में बोस भारतीय सिविल सेवा (Indian Civil Services- ICS) परीक्षा की तैयारी करने के लिये लंदन चले गए और वहाँ उनका चयन भी हो गया। हालाँकि बोस ने सिविल सेवा से त्यागपत्र दे दिया क्योंकि उनका मानना था कि वह अंग्रेज़ों के साथ कार्य नहीं कर सकते।


सुभाष चंद्र बोस पर सबसे अधिक किसका प्रभाव पड़ा ?

  • सुभाष चंद्र बोस, विवेकानंद की शिक्षाओं से अत्यधिक प्रभावित थे । 


सुभाष चंद्र बोस के आध्यात्मिक गुरु कौन थे ?

  • विवेकानंद


सुभाष चंद्र बोस के राजनीतिक गुरु कौन थे ?

  • चितरंजन दास (Chittaranjan Das) सुभाष चंद्र बोस के राजनीतिक गुरु थे।


समाचार पत्र 'फॉरवर्ड'  के सम्पादन का कार्य  सुभाष चन्द्र बोस द्वारा कब किया गया ?

  • वर्ष 1921 में बोस ने चित्तरंजन दास की स्वराज पार्टी द्वारा प्रकाशित समाचार पत्र 'फॉरवर्ड' के संपादन का कार्यभार संभाला।


सुभाष चन्द्र बोस को अखिल भारतीय युवा कॉन्ग्रेस का अध्यक्ष कब चुना गया ?

  • वर्ष 1923 में बोस को अखिल भारतीय युवा कॉन्ग्रेस का अध्यक्ष और साथ ही बंगाल राज्य कॉन्ग्रेस का सचिव चुना गया।


सुभाष चन्द्र बोस तपेदिक की बीमारी से कब ग्रसित  हुये ?

  • वर्ष 1925 में क्रांतिकारी आंदोलनों से संबंधित होने के कारण उन्हें माण्डले (Mandalay) कारागार में भेज दिया गया जहाँ वह तपेदिक की बीमारी से ग्रसित हो गए ।


सुभाष चन्द्र बोस की यूरोप यात्रा ?

  • वर्ष 1930 के दशक के मध्य में बोस ने यूरोप की यात्रा की। उन्होंने पहले शोध किया तत्पश्चात् द इंडियन स्ट्रगल नामक पुस्तक का पहला भाग लिखा, जिसमें उन्होंने वर्ष 1920-1934 के दौरान होने वाले देश के सभी स्वतंत्रता आंदोलनों को कवर किया।

 

सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्रीय योजना आयोग का गठन कब किया गया ?

  • बोस ने वर्ष 1938 (हरिपुरा) में भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद राष्ट्रीय योजना आयोग का गठन किया। यह नीति गांधीवादी विचारों के अनुकूल नहीं थी।


ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन कब किया गया ?

  • वर्ष 1939 (त्रिपुरी) में बोस फिर से अध्यक्ष चुने गए लेकिन जल्द ही उन्होंने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया और कॉन्ग्रेस के भीतर एक गुट ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉकका गठन किया, जिसका उद्देश्य राजनीतिक वाम को मज़बूत करना था।

सुभाष चन्द्र बोस की मृत्यु कब हुई ?

  • 18 अगस्त, 1945 को जापान शासित फॉर्मोसा (Japanese ruled Formosa) (अब ताइवान) में एक विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई।



सुभाष चन्द्र बोस और आज़ाद हिंद सेना 

  • भारतीय सेना: बोस ने बर्लिन में स्वतंत्र भारत केंद्र की स्थापना की और युद्ध के लिये भारतीय कैदियों से भारतीय सेना का गठन किया, जिन्होंने एक्सिस शक्तियों (धुरी राष्ट्र- जर्मनी इटली और जापान) द्वारा बंदी बनाए जाने से पहले उत्तरी अफ्रीका में अंग्रेज़ों के लिये लड़ाई लड़ी थी।
  • यूरोप में बोस ने भारत की आज़ादी के लिये हिटलर और मुसोलिनी से मदद मांगी।

आज़ाद हिंद रेडियो का आरंभ और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ?

  • आज़ाद हिंद रेडियो का आरंभ नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नेतृत्त्व में 1942 में जर्मनी में किया गया था। इस रेडियो का उद्देश्य भारतीयों को अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता प्राप्त करने हेतु संघर्ष करने के लिये प्रचार-प्रसार करना था।


महात्मा गांधी को 'राष्ट्रपिता' के रूप में सुभाष चन्द्र बोस  ने कब संबोधित किया था ?

  • इस रेडियो पर बोस ने 6 जुलाई, 1944 को महात्मा गांधी को 'राष्ट्रपिता' के रूप में संबोधित किया।

दिल्ली चलो का नारा सुभाष चन्द्र बोस ने कब दिया था ?

  • वह जुलाई 1943 में जर्मनी से जापान-नियंत्रित सिंगापुर पहुँचे वहाँ से उन्होंने अपना प्रसिद्ध नारा दिल्ली चलोजारी किया और 21 अक्तूबर, 1943 को आज़ाद हिंद सरकार तथा भारतीय राष्ट्रीय सेना के गठन की घोषणा की।


भारतीय राष्ट्रीय सेना का गठन किसने किया था ?

  • INA का गठन पहली बार मोहन सिंह (Mohan Singh) और जापानी मेजर इविची फुजिवारा (Iwaichi Fujiwara) के नेतृत्त्व में किया गया था तथा इसमें मलायन (वर्तमान मलेशिया) अभियान में सिंगापुर में जापान द्वारा कब्जा किये गए ब्रिटिश-भारतीय सेना के युद्ध के भारतीय कैदियों को शामिल किया गया था।


सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार क्या है ?

  • भारत में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में संगठनों और व्यक्तिगत स्तर पर किए गए अमूल्य योगदान और निःस्वार्थ सेवा को मान्यता व सम्मान देने के लिए भारत सरकार ने सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के नाम से एक वार्षिक पुरस्कार की शुरुआत की है।
  • इस पुरस्कार की घोषणा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हर साल 23 जनवरी (सुभाष चंद्र बोस की जयंती) को की जाती है।
  • इस पुरस्कार में एक संस्थान के मामले में 51 लाख रुपये नकद और एक प्रमाण पत्र व एक व्यक्ति के मामले में 5 लाख रुपये और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है।
  • सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार (2021) के लिए, सस्टेनेबल एनवायरमेंट एंड इकोलॉजिकल डेवलपमेंट सोसायटी (संस्थागत श्रेणी में) तथा डॉ. राजेंद्र कुमार भंडारी (व्यक्तिगत श्रेणी में) को आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य हेतु चुना गया है।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में इस पुरस्कार के लिए डिजास्टर मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर, उत्तराखंड (संस्थागत श्रेणी) और श्री कुमार मन्नान सिंह (व्यक्तिगत श्रेणी) का इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया था।
  • सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा एडमिनिस्टर्ड(Administered) किया जाता है। गौरतलब है कि एनडीएमए को आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत गठित किया गया है। एनडीएमए, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।
  • केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top