हिन्दी शब्दकोश में शब्दों का क्रम | Sequence of Word in Hindi Dictionary

Admin
0

हिन्दी शब्दकोश में शब्दों का क्रम 

हिन्दी शब्दकोश में शब्दों का क्रम  | Sequence of Word in Hindi Dictionary



हिन्दी शब्दकोश में शब्दों का क्रम 

हिन्दी के सभी प्रकार के कोशों में शब्दों का क्रम देवनागरी वर्णमाला के क्रम के अनुसार है, अतएव कोश निर्माता और कोश- प्रयोक्ता दोनों को अनिवार्यतः वर्णमाला के क्रम का ज्ञान होना प्रथम शर्त है. हिन्दी (देवनागरी) वर्णमाला का सर्वविदित क्रम निम्नांकित है-

 

अ आ इ ई उ ऊ  ऋ 

ए ऐ ओ औ अं अः

 क ख ग घ 

  ज झ ञ

  ठ ड ढ ण

त थ  द ध न

  फ ब भ म 

य र ल व 

  ष स 

 

इसके अतिरिक्त आधुनिक हिन्दी में अर्ध अनुस्वार /◡ / अंग्रेजी से आगत / ऑ / स्वर तथा नवविकसित ड़ ढ़ का भी स्वनिमिक महत्व है। संयुक्त व्यंजन क्ष त्र ज्ञ से अनेक शब्द आरम्भ होते हैं, अतः वर्णमाला में इनका स्थान निर्धारित करना आवश्यक है. ध्यातव्य है कि ङ अ ण से कोई शब्द आरम्भ नहीं होते.

 

मानक शब्दकोश में दूसरे अक्षर के रूप में निम्नलिखित क्रम होगा-

अं/ अँ, अः, अक, अख, अग, अघ, अच, अछ, अज, अझ, अट, अठ, अड, अढ, अत, अथ, अद, अध, अन, अप, अफ, अब, अभ, अम, अय, अर, अल अव अश, अष, अस, अह. इस क्रम के उपरान्त उस आदि अक्षर के साथ मात्राएं लगाने का क्रम होगा, जैसे- 

का, कि, की, कु कू कृ के, कै, कोकौ.

 

मात्राओं के बाद संयुक्त अक्षर अपने क्रम में होंगे जैसे 

क्क, क्ख, क्च, क्त, क्थ, क्न, क्प, क्म, क्य, क्र, क्ल, क्व, क्श, क्ष, कष (क्ष)क्स.

 

क्ष, त्र, ज्ञ संयुक्त व्यंजन हैं अतः क्ष को क के साथ, त्र को त के साथ और ज्ञ को ज के साथ स्थान निर्धारित किया गया है. शब्द के तीसरे, चौथे, पाँचवें आदि अक्षरों का क्रम दूसरे अक्षर के क्रम के समान ही होता है.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top